उत्तर प्रदेश
26 मई 2025
सहारनपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
देवबंद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। इसमें सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना की गई। ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाइक रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए फतेहपुर उर्फ सांपला दीवाड़ा गांव पहुंची।
वहां से विभिन्न रास्तों से होते हुए पुनरू देवबंद आकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान लहराते हुए तिरंगे और डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों ने लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया।
विज्ञापन
यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतनिधि विजय त्यागी ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, गन्ना समिति के चेयरमैन डॉ. उपेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रधान, सोनित कश्यप और कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे